ज्योतिरादित्य सिंधिया कानपुर मीटिंग में बोले- गुटबाजी छोड़कर पार्टी के लिए काम करें
यूपी वेस्ट प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कानपुर लोकसभा की नगर इकाई के पदाधिकारियों से बीते बुधवार रात 12:30 बजे मीटिंग की शुरुआत की। उन्होंने नगर इकाई के पदाधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी में गुटबाजी को किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
मुलायम के मोदी प्रेम से अमर सिंह को आने लगी साजिश की बू
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव पर उनके पूर्व साथी अमर सिंह ने हमला बोल दिया है। अमर ने कहा, यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ भ्रम पैदा करने के लिए की है। अमर के मुताबिक सपा और बसपा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को छुपाने की मुलायम की एक रणनीति हो सकती है।
ममता के स्वागत में दिल्ली बोली- दीदी, यहां खुलकर मुस्कुराइए, आप लोकतंत्र में हैं
कोलकाता के बाद अब दिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी दिग्गज महारैली में शामिल होंगे। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित इस महारैली में शामिल होने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी दिल्ली पहुंची हैं।
जानिए, लखनऊ में प्रियंका ने क्या कहा-पति, पार्टी और पीएम के बारे में
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, उनका मुकाबला पीएम नरेंद्र मोदी से नहीं है, उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी टक्कर देंगे। बुधवार अल-सुबह तक प्रियंका ने लोकसभा क्षेत्रों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
दिल्ली में एकजुट होगा विपक्ष, आम आदमी पार्टी की महारैली आज
कोलकाता के बाद अब राजधानी दिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो रहा है। दिल्ली के जंतर मंतर पर बुधवार को दोपहर में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में विपक्ष का बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा। आम आदमी पार्टी ने इसको 'तानाशाही हटाओ लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह' का नाम दिया है।
नेता जी ध्यान दें! प्रियंका से जुड़ी सबसे सटीक बात तो प्रशांत किशोर ने कही है
कांग्रेस के लखनऊ में हुए मेगा रोड शो के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा के लेकर बयानबाजी और कयासबाजी का दौर चल निकला है। जो पक्ष में हैं वो फायदे गिना रहे हैं जो विपक्ष में हैं वो प्रियंका को धूमकेतु से अधिक नहीं मान रहे हैं।
प्रियंका-राहुल से हारने पर बीजेपी का ये सांसद छोड़ देगा राजनीति
कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में भारी भरकम रोड शो कर चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया। यूपी में सपा-बसपा अब कांग्रेस के साथ जाने का मन बनाने लगी हैं। वहीं बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा, अगर उन दोनों में दम है तो वे उन्नाव से मेरे खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं।
The Priyanka Effect : सपा-बसपा ने कांग्रेस को दिया 14 सीटों का ऑफर
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी वाड्रा को मैदान में उतारने का उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बड़ा असर दिख रहा है। प्रियंका की एंट्री के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति करवट ले रही है। जानकार सूत्रों के मुताबिक बदलते राजनीतिक माहौल में सपा और बसपा ने कांग्रेस से गठबंधन पर पुनर्विचार शुरू कर दिया है।
SC के फैसले पर मायावती बोलीं- ‘मीडिया व बीजेपी के लोग कटी पतंग ना बनें तो बेहतर’
शनिवार को बसपा सुप्रीमो की तरफ से एक प्रेस रिलीज जारी किया गया। जिसमें मीडिया पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप भी लगाया है।
PM मोदी की नीयत पर कोई मां का लाल नहीं उठा सकता सवाल: राजनाथ सिंह
राफेल मामले पर गृहमंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं। इस बारे में सदन को रक्षा मंत्री सब कुछ बता चुकी हैं, फिर भी राहुल गांधी इस मामले पर भ्रम फैला रहे हैं।